{"_id":"6ac54abae8b49fc2ad030266","slug":"ballabgarh-to-get-relief-from-waterlogging-new-pipeline-to-be-laid-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82037-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बल्लभगढ़ को जलभराव से मिलेगी राहत, नई पाइप लाइन बिछेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बल्लभगढ़ को जलभराव से मिलेगी राहत, नई पाइप लाइन बिछेगी
विज्ञापन
पांच करोड़ रुपये की आएगी लागत, दो से तीन माह में पूरा होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बारिश होते ही जलभराव से अब बल्लभगढ़ वासियों को राहत मिलेगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने शहर की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पांच करोड़ रुपये की लागत से नई पाइप लाइन बिछाने की योजना बनाई है। काम दो से तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य है। चावला कॉलोनी स्थित पंचायत भवन डिस्पोजल से मिर्जापुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) तक 24 इंच व्यास की पाइप लाइन बिछाने का काम भी शुरू हो गया है।
गौरतलब है कि अब तक इस मार्ग पर 16 इंच की पाइप लाइन से पानी की निकासी होती थी। तेज बारिश के दौरान अधिक मात्रा में पानी आने पर पाइप लाइन की क्षमता कम पड़ जाती थी। इससे डिस्पोजल पर दबाव बढ़ने के साथ आसपास के क्षेत्रों और शहर के कई निचले हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा होती है। नई पाइप लाइन के जरिये पंचायत भवन डिस्पोजल से निकलने वाले पानी को सीधे मिर्जापुर एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। एफएमडीए के एसडीओ असर खान ने बताया कि 16 इंच की पुरानी लाइन की जगह 24 इंच की नई पाइप लाइन डाली जा रही है। परियोजना पर पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे।