{"_id":"5f809afb8ebc3e5be028c09c","slug":"bal-mahotsav-will-be-online-from-today-faridabad-news-noi541478794","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से ऑनलाइन होगा राज्य स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से ऑनलाइन होगा राज्य स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना महामारी की वजह से इस बार बाल महोत्सव का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। पहली बार कार्यक्रम में स्कूलों के साथ घरों में बैठे बच्चे भी हिस्सा ले सकेंगे। शनिवार से शुरू हो रहे और महीनेभर तक चलने वाले कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे कार्यक्रम शुरू होने से पहले आवेदन कर सकते हैं। इसमें करीब दो लाख बच्चे शामिल होने की उम्मीद है। विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
सेक्टर-12 लघु सचिवालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उपायुक्त यशपाल यादव मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा इस बार कोविड-19 की महामारी को देखते हुए राज्य स्तरीय बाल महोत्सव को ऑनलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस बार राज्य स्तरीय बाल महोत्सव बदलाव के संदेश से ओत-प्रोत रहेगा।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई बच्चा डांस करना चाहता है तो वह घर में ही नृत्य कर अपना वीडियो बनाकर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के पोर्टल पर अपलोड कर सकता है। प्रतियोगिता के लिए 23 अलग-अलग विषय रखे गए हैं। इनमें एकल नृत्य (क्लासिक), एकल नृत्य (फिल्मी), एकल नृत्य (फोक), ग्रुप नृत्य-(क्लासिकल), ग्रुप नृत्य (फिल्मी), ग्रुप नृत्य (फोक) के लिए 3 से 5, 5 से 10, 10 से 14 और 14 से 18 आयु वर्ग के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। विजेता घोषित करने के लिए सोशल मीडिया पर भी देखा जाएगा कि उन्हें कितने लाइक मिले हैं।
विज्ञापन
इस वेबसाइट पर करें अपलोड
वीडियो 2 से 3 मिनट का बनाकर www.childwelfareharyana.com/balmahotsav पर अपलोड करें। साथ ही फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 3-5 वर्ष के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। उन्हें भी अपना फोटो अपलोड करना होगा। वहीं, श्रेष्ठ ड्रामेबाज के लिए 5 से 10 आयु वर्ग के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे प्रतिभागियों को भी 2 से 3 मिनट का वीडियो बनाकर अपलोड करना होगा। देश भक्ति ग्रुप गीत में 5 से 10, 11 से 14 व 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। निबंध में हिंदी या अंग्रेजी विषय में से किसी एक भाषा को चुनते हुए इसमें 5 से 10 वर्ष के बच्चे 200 शब्दों में, 11 से 14 वर्ष के 300 शब्दों में और 15 से 18 वर्ष तक के बच्चे 500 शब्दों में अपना निबंध लिखकर उसकी फोटो भेज सकते हैं। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी एसएल खत्री, उदय चंद व मांगे राम भी मौजूद थे।