{"_id":"68bf2b42319f4fdf88058c39","slug":"bajri-ponds-fortunes-will-change-beautification-will-be-done-with-one-and-a-half-crore-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50900-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाजड़ी के तालाब के बदलेंगे दिन, डेढ़ करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाजड़ी के तालाब के बदलेंगे दिन, डेढ़ करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
तालाब की साफ-सफाई और गहरा करने से पानी हो सकेगा एकत्रित, भूजल स्तर में होगी वृद्धि
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। निगम ने गांव बाजड़ी स्थित तालाब की साफ-सफाई, गहरा करने व इसके पास सौंदर्यीकरण की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना पर कुल डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य को एक साल की समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना सिर्फ निर्माण कार्य तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसका उद्देश्य ग्रामीण जीवन की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना भी है। गांव के पुराने तालाब को साफ-सुथरा कर उसका गहरीकरण किया जाएगा, जिससे बरसात का पानी सुरक्षित रूप से एकत्र हो सके और भूजल स्तर में वृद्धि हो। यह कदम सीधे तौर पर किसानों और पशुपालकों के लिए राहत देने वाला साबित होगा।
जल संकट से मिलेगी राहत
ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल स्तर लगातार गिर रहा है और बरसाती पानी अक्सर बेकार बह जाता है। तालाब की सफाई और गहरा करने से यह पानी संरक्षित होगा और धीरे-धीरे जमीन के भीतर जाएगा। इससे आसपास के नलकूपों और हैंडपंपों में जल स्तर सुधरेगा। विशेषज्ञों के अनुसार यह तालाब कई गांवों की पेयजल और सिंचाई समस्या को कम करने में सक्षम साबित होगा।
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को मिलेगा बढ़ावा
तालाब का सौंदर्यीकरण और संरक्षण कार्य गांव में हरियाली और स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देगा। तालाब के चारों ओर पेड़-पौधे लगाए जाने की योजना है। इससे ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी और प्रदूषण घटेगा। इसके अलावा यह स्थान गांव वालों के लिए सामुदायिक उपयोग का भी केंद्र बनेगा जहां सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां आयोजित हो पाएंगी।
पशुओं के लिए भी होगा लाभकारी
गांव में पशुपालन आजीविका का बड़ा साधन है। पुनर्जीवित तालाब से पशुओं के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा। वर्तमान में पशुपालकों को अक्सर टैंकर या अन्य साधनों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। तालाब की साफ सफाई और गहरा करने के बाद यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
--
निगम की तरफ से शहर के विकास के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। आने वाले समय में लोगों को इसका लाभ मिलना भी शुरू हो जाएगा। - हरीश कुमार, कार्यकारी अभियंता नगर निगम