फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bail granted to the person who called posing as SHO for cheating

Faridabad News: ठगी के लिए एसएचओ बनकर कॉल करने वाले को जमानत

Fri, 27 Jun 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bail granted to the person who called posing as SHO for cheating
5 हजार में खाता बेचने वाले की याचिका खारिज
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में 7 जनवरी 2025 को दर्ज हुई थी एफआईआर


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगी के लिए एसएचओ बनकर कॉल करने के आरोप में पकड़े गए पटौदी निवासी सुमित को जिला अदालत से जमानत मिल गई है। वहीं 1.20 लाख रुपये की ठगी के लिए 5 हजार रुपये कमिशन के लालच में अपना बैंक खाता देने वाले गौतमबुद्धनगर निवासी मोहित की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है।

साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में ये एफआईआर 7 जनवरी 2025 को दर्ज हुई थी। गांव मच्छगर निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया था कि एक अंजान नंबर से उन्हें कॉल आई थ्री। कॉल करने वाले ने खुद को सेक्टर-58 थाने का एसएचओ बताया। उसने कहा कि आपने सरकारी कंपनी से दवा ऑर्डर की थी जिसकी डिलीवरी नहीं ली। कंपनी ने आपके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिर क्यूआर कोड भेजकर 1,20,210 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया।
विज्ञापन

इनमें गुरुग्राम के पटौदी निवासी सुमित को गुरुग्राम से, गौतमबुद्धनगर निवासी सोनिंद्र भाटी को नोएडा से व रवि को गुरुग्राम से काबू किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सोनिंद्र भाटी व सुमित नोएडा की एक मॉडलिंग कंपनी में कैमरामैन व मैनेजर के तौर पर कार्यरत थे। रवि व सुमित कुछ साल पहले दवा कंपनी के सेल्स विंग में काम करते थे। वहीं से इन्होंने कॉलिंग का काम सीखा था। सोनिंद्र भाटी से पूछताछ के बाद खाताधारक मोहित को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 1.20 लाख रुपये की ठगी के बाद उसे 1.80 लाख रुपये देकर समझौता कर लिया है। सुमित की जमानत याचिका दायर कर ये तथ्य अदालत के समक्ष बताया गया। मामले में सुमित की जमानत याचिका मंजूर हो गई है जबकि मोहित की जमानत याचिका खारिज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed