फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bag stolen by breaking car window

Faridabad News: कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी

Mon, 01 Jun 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bag stolen by breaking car window
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-10 स्थित पार्क हॉस्पिटल रोड पर दिन दहाड़े कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-8 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-75 बीपीटीपी निवासी रश्मि ने बताया कि वह पिछले करीब 10 वर्षों से सेक्टर-12 स्थित सरल केंद्र में कार्यरत हैं। 29 मई 2026 को सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अपनी कार सेक्टर-10 स्थित पार्क हॉस्पिटल रोड पर पार्क की थी। कार के अंदर उनका एक काला बैग रखा हुआ था। रश्मि के अनुसार जब वह दोपहर करीब 2:30 बजे वापस अपनी कार के पास पहुंचीं तो कार का शीशा टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि कार में रखा बैग चोरी हो चुका है। बैग में करीब 4 हजार रुपये नकद, तीन जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी बिछुएं तथा अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। इसके अलावा बैग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। जिनमें बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन की आरसी, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य सामान शामिल था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed