फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Badrola-Chandapur via Bahadurpur road turns into potholes

Faridabad News: बदरोला-चांदपुर वाया बहादुरपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील

Sat, 14 Feb 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Badrola-Chandapur via Bahadurpur road turns into potholes
मेंटेनेंस ठेका होने के बावजूद नहीं हुई मरम्मत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। बदरोला से चांदपुर वाया बहादुरपुर तक जाने वाली करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क अपनी निर्माण अवधि के अंतर्गत आने वाले रखरखाव की समय अवधि में बदहाल हो गई है। वर्ष 2021 में लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से बनाई गई इस सड़क की पांच साल तक मेंटेनेंस और रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार को सौंपी गई थी।
जिसकी अवधि करीब नवम्बर वर्ष 2026 तक निर्धारित है। लेकिन मेंटेनेंस की अवधि खत्म होने से पहले ही सड़क की हालत खस्ता हो जाने से निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क बनने के कुछ समय बाद ही इसकी परत उखड़ने लगी थी लेकिन नियमित मरम्मत नहीं होने से अब कई हिस्सों में बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इससे रोजाना गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग हादसों का कारण बन रहा है। रात के समय और बारिश के दौरान स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है, क्योंकि गड्ढे दिखाई नहीं देते।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि पांच साल के मेंटेनेंस अनुबंध के बावजूद सड़क की समय-समय पर मरम्मत नहीं कराई गई। अब जब मेंटेनेंस की समयसीमा समाप्त होने के करीब है, तब विभाग सक्रिय होता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते रखरखाव किया जाता तो सड़क इतनी खराब स्थिति में नहीं पहुंचती। लोगों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कार्रवाई कर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

सड़क की खराब स्थिति की जानकारी संज्ञान में आई है। संबंधित ठेकेदार को तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी कर दिया गया है। मौसम अनुकूल होते ही सड़क का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। -सरदार सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed