फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Badkhal lake will be filled after just three months by supplying water from STP

बड़खल झील के जीर्णोद्धार का काम तेज

Sun, 19 Sep 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Badkhal lake will be filled after just three months by supplying water from STP
फरीदाबाद। बड़खल झील के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और फिर से पानी भरने की कवायद तेज कर दी गई है। सेक्टर-21ए में बनाए जा रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से झील में पानी भरा जाएगा। ऐसे में एसटीपी निर्माण कार्य की गति बढ़ा दी गई है। रविवार को गोल्ड फील्ड स्कूल चौक पर काम किया गया। इसके अलावा झील तक पाइप डाल दिए गए हैं। स्मार्ट सिटी अधिकारियों ने तीन माह में निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद झील के सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित बड़खल झील दो दशक पहले तक लबालब थी, लेकिन आज यह सूखी पड़ी है। इसमें झाड़ियां उग आई हैं। वहीं, पूर्व में यह दिल्ली-एनसीआर के लोगों का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल थी। झील सूखते ही पर्यटकों ने आना छोड़ दिया। बड़खल क्षेत्र से भाजपा विधायक सीमा त्रिखा ने झील को दोबारा गुलजार करने के लिए प्रदेश सरकार से पैरवी की थी। सात जून 2015 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़खल के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की घोषणा की।
विज्ञापन

इसके बाद यह प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी में शामिल कर लिया गया था। पेयजल लाइन, सीवर लाइन संबंधी अनेक अड़चनें दूर होने के बाद साल 2018 में झील के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया। अब स्मार्ट सिटी की ओर से बड़खल झील तक पाइप बिछा दिए गए हैं। सेक्टर-21ए में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य 30 फीसदी पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा तीन बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाने हैं। स्मार्ट सिटी अधिकारियों का दावा है कि मार्च 2022 तक बड़खल झील में पानी पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होगा बड़खल झील का जीर्णोद्धार
स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ डॉ. गरिमा मित्तल ने बताया कि झील के किनारे पर रास्तों को चौड़ा किया जाएगा। यहां पर्यटकों के लिए राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों की अलग-अलग पैवेलियन बनाई जाएंगी। दिव्यांगों के लिए अलग से ट्रैक बनेगा, जिससे वे व्हीलचेयर के जरिए घूम सकें। इसके मुख्य द्वारों पर लिफ्ट लगेगी, क्योंकि झील का प्लेटफार्म काफी ऊंचा है। पर्यटकों के वाहनों के लिए पार्किंग भी बनाई जाएगी।

बडखल झील के बारे में
झील की कुल लंबाई 2.5 किमी व चौड़ाई 500 मीटर है
- 40 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैली है पूरी झील
- वर्ष 2000 के बाद पानी कम होना हुआ शुरू
- वर्ष 2004 के बाद झील बिल्कुल सूख गई
झील में ऐसे पहुंचेगा पानी
सेक्टर-21 स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से हर रोज 10 एमएलडी पानी पांच बीओडी मात्रा तक ट्रीट करेगा। इस पानी को हर रोज मोटी पाइप के जरिये झील तक पहुंचाया जाएगा। झील को 300 दिन में छह मीटर ऊंचाई तक पानी से भर दिया जाएगा। इसके बाद एसटीपी से हर रोज केवल तीन एमएलडी पानी ही झील के अंदर डाला जाएगा जिससे पानी बरकरार रहे। बाकी के बचे हुए सात एमएलडी पानी को शहर के अन्य कामों में इस्तेमाल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed