{"_id":"6aad894658fc7afd18006fed","slug":"bade-farewell-to-ganpati-bappa-with-singing-and-dancing-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80421-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गणपति बप्पा को नाचते-गाते दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गणपति बप्पा को नाचते-गाते दी विदाई
विज्ञापन
एनआईटी-5, बल्लभगढ़ और सोसाइटियों में हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गणेश चतुर्थी के पांचवें दिन शुक्रवार को जिले में कई स्थानों पर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। एनआईटी-5, बल्लभगढ़ समेत विभिन्न सोसाइटियों में श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच भगवान गणेश को विदाई दी। इस दौरान भक्तों में उत्साह देखते ही बन रहा था।
सुबह से ही कई स्थानों पर श्रद्धालु गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर निकले। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते नजर आए। कई जगहों पर युवाओं और बच्चों ने रंग खेलकर उत्सव की खुशी मनाई। महिलाओं ने भी भजनों पर नृत्य करते हुए गणपति को विदाई दी।
सोसाइटियों में गणेश उत्सव के दौरान कई दिनों तक पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। विसर्जन के समय श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। प्रतिमा विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को उत्सव की शुभकामनाएं दीं। वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।