फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Awareness program organized for private schools

Faridabad News: निजी स्कूलों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Tue, 28 Oct 2025 07:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Awareness program organized for private schools
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पंचकूला की सदस्य सुमन राणा और गणेश के नेतृत्व में फरीदाबाद जिले के सभी निजी स्कूलों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल प्रबंधन को बच्चों के अधिकारों और बाल संरक्षण नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति जागरूक करना था। आयोग की सदस्य सुमन राणा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को जीवन, सुरक्षा, सहभागिता, विकास और शिक्षा के मौलिक अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है, और इनका उल्लंघन करने पर कानून में कठोर दंड का प्रावधान है। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सहित विभिन्न प्राइवेट प्ले स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed