{"_id":"6a98708dd4feb20ad201f4a4","slug":"awareness-camp-under-the-free-electricity-scheme-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79000-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता कैंप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। ग्राम पंचायत चांदपुर में बुधवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों को घरों की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने, योजना के लाभ, सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कैंप में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया और सौर ऊर्जा को अपनाने में रुचि दिखाई। अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है, जिससे लोगों को बिजली के खर्च में राहत मिल सके और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा सके।