{"_id":"6b05d84c2b74d605410f1513","slug":"auto-rickshaws-occupy-intersections-causing-traffic-jams-on-the-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-86190-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चौराहों पर ऑटो का कब्जा, सड़क पर लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चौराहों पर ऑटो का कब्जा, सड़क पर लग रहा जाम
विज्ञापन
वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से राहगीरों को भी हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के प्रमुख चौराहों पर सवारी के इंतजार में खड़े रहने वाले ऑटो यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे हैं। चालक सड़क किनारे और चौराहों के आसपास ही ऑटो खड़े कर सवारियों का इंतजार करते हैं। इससे सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है और दूसरे वाहनों के निकलने के लिए जगह कम बचती है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में ऑटो की कतार के कारण जाम की स्थिति बन जाती है।
एनआईटी, बीके चौक, नीलम चौक और बाटा चौक, हार्डवेयर समेत व्यस्त इलाकों में ऑटो की आवाजाही अधिक रहती है। कई चालक सवारी देखते ही बीच सड़क पर ऑटो रोक देते हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर एक के पीछे एक ऑटो खड़े होने से वाहनों की कतार लग जाती है। चौराहों पर मुड़ने वाले वाहन चालकों को भी निकलने में परेशानी होती है। इससे यातायात की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।
ऑटो के सड़क किनारे खड़े होने से पैदल राहगीरों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। कई जगह फुटपाथ और सड़क का किनारा ऑटो से घिरा रहता है। ऐसे में लोगों को सड़क पर उतरकर चलना पड़ता है। इससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि ऑटो के लिए निर्धारित स्थान होने चाहिए, ताकि सवारी बैठाने के नाम पर चौराहों पर यातायात बाधित न हो।
विज्ञापन
वाहन चालक कार्तिक ने बताया कि सुबह ऑफिस जाते वक्त और शाम को घर लौटते समय बाटा चौक पार करना किसी जंग से कम नहीं होता है। सवारी दिखते ही ऑटो वाले बिना इंडिकेटर दिए बीच सड़क पर गाड़ी रोक देते हैं। पांच मिनट के रास्ते में 20 मिनट बर्बाद हो जाते हैं। वहीं, वाहन चालक श्याम ने बताया कि हार्डवेयर चौक से नीलम की तरफ जाते वक्त सबसे ज्यादा डर ऑटो वालों से लगता है। ये कहीं भी अचानक कट मार देते हैं या सड़क के बीच में ही सवारी उतारने लगते हैं।
ट्रैफिक एसएचओ अनोज कुमार में बताया कि चौराहों और मुख्य सड़कों पर यातायात बाधित करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। चालकों को सड़क पर ऑटो खड़े न करने और निर्धारित स्थानों पर ही सवारी बैठाने के निर्देश दिए जाते हैं। प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।