फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto-rickshaw driver dies under suspicious circumstances.

Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में ऑटो चालक की मौत

Thu, 20 Aug 2026 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw driver dies under suspicious circumstances.
दोस्तों पर हत्या करने का आरोप, शिकायत के आधार पर जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। पर्वतीया कॉलोनी निवासी ऑटो चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना सेंट्रल पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की रात करीब 9 बजे ऑटो चालक जीतू अपने दोस्तों कुलदीप, दीपक और राजन के साथ ऑटो में सवार होकर सरूरपुर चौक से सेक्टर-24 स्थित सीएनजी स्टेशन पर गया था। सीएनजी भरवाने के बाद चारों बीपीटीपी की तरफ घूमने के लिए चले गए। इसी दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ऑटो पलट गया, जिससे सभी को चोटें आईं। हादसे के बाद जीतू ने दीपक और राजन को चाचा चौक स्थित उनके घर छोड़ दिया। इसके बाद जीतू और कुलदीप दोबारा बल्लभगढ़ की ओर चले गए। परिजनों के अनुसार, दोनों ने कथित तौर पर नशे का सेवन किया और बाद में ऑटो फिर पलट गया। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन




कुलदीप जीतू को सोहना रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गया। जीतू ने खुद को ठीक बताते हुए घर जाने की बात कही। इसके बाद करीब 2:30 बजे कुलदीप उसे घर छोड़कर चला गया। परिजनों के अनुसार, सुबह जीतू अपने कमरे में मृत मिला। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जीतू की उसके तीन दोस्तों ने मिलकर हत्या की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed