फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto drivers occupy Old Faridabad Railway Station premises, passengers troubled

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन परिसर पर ऑटो चालकों का कब्जा, यात्री परेशान

Mon, 09 Jun 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers occupy Old Faridabad Railway Station premises, passengers troubled
ऑटो चालकों का बढ़ता अतिक्रमण बना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण
विज्ञापन

- स्टेशन के बाहर रोड पर अतिक्रमण के कारण घंटों बनी रहती है जाम की स्थिति
- पार्किंग सीरीज - पहला दिन -

काजल कुमारी

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन परिसर व आसपास के क्षेत्रों में ऑटो चालकों का अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। स्टेशन के मुख्य द्वार से लेकर प्लेटफॉर्म के पास तक सड़कों पर बेतरतीब तरीके से खड़े ऑटो न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं, बल्कि यात्रियों के लिए भी परेशानियों का सबब बने हुए हैं।

यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर पहुंचते ही ऑटो चालकों की भीड़ उन्हें घेर लेती है और कई बार जबरदस्ती ऑटो में बैठाने की कोशिश करते हैं। वहीं, सड़कों के किनारे खड़े दर्जनों ऑटो ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं। इससे न सिर्फ स्टेशन के आसपास का माहौल अस्त-व्यस्त होता है, बल्कि आपात स्थिति में एंबुलेंस या अन्य वाहनों को भी गुजरने में दिक्कत होती है। फरीदाबाद स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 30 हजार यात्री सफर करते हैं और यहां 90 से अधिक ट्रेनों का ठहराव होता है। वहीं, फरीदाबाद न्यू टाउन में लोकल ट्रेनों का सबसे ज्यादा ठहराव और 3 हजार तक यात्री रोजाना सफर करते हैं। ऐसे में ऑटो चालक सवारी के लिए स्टेशन परिसर के बाहर अतिक्रमण बना कर रखते हैं। कभी-कभी अतिक्रमण के कारण घंटों जाम की गंभीर स्थित बन जाती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि कैब वाले रेलवे की तरफ की राइड कम लेते हैं। उनका कहना है कि पूरा रोड जाम से भरा होने के कारण एक घंटे से ज्यादा का समय खराब हो जाता है। यात्रियों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। न तो रेलवे प्रशासन और न ही ट्रैफिक पुलिस की ओर से कोई सख्त कदम उठाया गया है। उनकी मांग की है कि रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो स्टैंड की स्पष्ट व्यवस्था हो और नियमित निगरानी रखी जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन----

स्टेशन पर कोई तय ऑटो स्टैंड नहीं है। अगर हम दूर खड़े होते हैं तो सवारी नहीं मिलती। हम भी चाहते हैं कि ऑटो के लिए अलग लेन बने, ताकि न हमें परेशानी हो और न ही यात्रियों को। - रामलाल, ऑटो चालक (ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन)

स्टेशन के बाहर इतनी भीड़ और गाड़ियों की लाइन होती है कि समय पर ट्रेन पकड़ना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो सामान के साथ चलना भी मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - सीमा गुप्ता, यात्री


ऑटो वालों ने पूरी सड़क घेर रखी है। आए दिन जाम लगता है। ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते। कई बार पुलिस आती है लेकिन फिर सब वैसे का वैसा हो जाता है। - अनिल शर्मा, दुकानदार (स्टेशन रोड पर दुकान चलाते हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed