फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto driver arrested for murder of security guard

Faridabad News: सुरक्षाकर्मी की हत्या में ऑटो चालक गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2024 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Auto driver arrested for murder of security guard
किराये के विवाद में दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रविवार को हुई सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले में थाना सदर पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सोनू के रूप में हुई है। मैनपुरी यूपी निवासी भूपेन्द्र सिंह ने बताया वह फरीदाबाद में मेवला महाराजपुर में किराये के मकान में रहते हैं। वह पांच भाई व एक बहन हैं। उनका भाई सतपाल उर्फ रामू जो मुकेश के मकान में प्रधान धर्मकांटा आईएमटी फरीदाबाद में रहता था। रामू सुरक्षाकर्मी है। 30 नवंबर रात को भाई रामू व गोविंद गुरुग्राम जा रहे थे। दोनों आईएमटी लाल बत्ती पर ऑटो लेने के लिए रुके, तभी एक ऑटो चालक आया और उनसे बल्लभगढ़ जाने के लिए 600 रुपये मांगने लगा। जिसको लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। थाना सदर प्रभारी उमेश ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed