फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auntie was teaching CA to Sheela by selling tea

चाय बेचकर शीला को सीए की पढ़ाई करा रही थी चाची

Tue, 17 Nov 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Auntie was teaching CA to Sheela by selling tea
फरीदाबाद। एनआईटी पांच स्थित एच ब्लॉक के मकान नंबर 69 में 22 वर्षीय शीला उर्फ शीनू की जान बिजली के तार की चपेट में आने से चली गई। चाची मंजू धूपर चाय बेचकर उसे सीए की पढ़ाई करा रही थी। उम्मीद थी कि वह अब सीए बन जाएगी और परिवार की आर्थिक तंगी के दिन दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

मंजू ने बताया कि शीला के माता पिता का देहांत काफी पहले हो गया था। शीला के अलावा उसकी दो बहन व एक भाई हैं। सभी पढ़ाई करते हैं। घर में कमाई का कोई अन्य साधन नहीं है। चाचा और दादा का भी कुछ दिनों पहले ही देहांत हुआ है। शीला के चाचा भी चाय बेचते थे। उनकी मौत के बाद घर चलाने की सारी जिम्मेदारी मंजू के कंधों पर आ गई। शीला ने कई बार काम में हाथ बंटाना चाहा, लेकिन हर बार उसकी चाची ने उसे रोक दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका शीला को सीए बनते देखने का सपना अधूरा ही रह गया। परिवार को आर्थिक मदद के लिए बिजली विभाग ने कहा है। अभी उसके लिए पता नहीं कितने धक्के खाने पड़ेंगे। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार बिजली के तारों को ग्रिल से दूर करने के लिए बिजली कार्यालय में अर्जी दी थी, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नही रेंगती। नियमों के अनुसार बिजली के खुले तार मकान के छज्जे से करीब छह से सात फीट दूरी पर होनी चाहिए, लेकिन शीला के मकान की ग्रिल से बिजली की तार दो से ढाई फीट की दूरी पर ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शीला जिस कंबल को ग्रिल पर सूखा रही थी वह गीला नहीं था। वह बस उसे थोड़ी देर धूप में डालना चाहती थी। मंगलवार सुबह ही खिली धूप को देखकर शीला ने कंबल को संदूक से निकाला था। इसी को बालकनी की ग्रिल पर डालने के दौरान वह वहां से गुजर रहे बिजली के तारों की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed