{"_id":"69de935c177e82d93a0619d7","slug":"aunt-got-down-to-collect-luggage-child-left-alone-in-the-express-train-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67505-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मौसी सामान लेने उतरी, एक्सप्रेस में अकेला चला गया बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मौसी सामान लेने उतरी, एक्सप्रेस में अकेला चला गया बच्चा
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से बच्चे को अगले स्टेशन पर सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक पांच साल का बच्चा ताज एक्सप्रेस में अकेला छूट गया। बच्चे की मौसी प्लेटफॉर्म पर सामान लेने उतरी थी, लेकिन इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता से बच्चे को अगले स्टेशन पर सुरक्षित बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार धौलपुर निवासी एक महिला अपने पांच वर्षीय भतीजे के साथ झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस (12279) के जनरल कोच डी-6 में सफर कर रही थी। दोनों धौलपुर से नोएडा जा रहे थे। जब ट्रेन फरीदाबाद स्टेशन पर रुकी, तो बच्चे ने किसी सामान की जिद की। उसे कोच में अकेला छोड़कर मौसी जैसे ही प्लेटफॉर्म पर उतरी, ट्रेन अचानक चल पड़ी। मौसी ने भागकर ट्रेन पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कोच तक नहीं पहुंच सकी।
बच्चे को ट्रेन में अकेला जाते देख मौसी बदहवास हो गई और तुरंत आरपीएफ को सूचना दी। तुगलकाबाद आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन की टीम को अलर्ट किया। जैसे ही ट्रेन निजामुद्दीन पहुंची, आरपीएफ की टीम ने कोच डी-6 से बच्चे और उसके सामान को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
विज्ञापन
इधर, फरीदाबाद स्टेशन से महिला को आरपीएफ ने पलवल-नई दिल्ली शटल ट्रेन में बिठाकर निजामुद्दीन के लिए रवाना किया। निजामुद्दीन पहुंचने पर आरपीएफ ने कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद मासूम को उसकी मौसी और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित देख परिजनों ने रेलवे पुलिस का आभार व्यक्त किया।