फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Aunt and nephew arrested for selling bank account to cyber criminals

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने में मामी-भांजा गिरफ्तार

Tue, 03 Jun 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Aunt and nephew arrested for selling bank account to cyber criminals
खाते में आए थे ठगी के 50 हजार रुपये
विज्ञापन

टेलीग्राम टास्क के बहाने हुई थी 5.28 लाख रुपये की ठगी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने मामी-भांजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी भांजा अंकुर हरिद्वार की नई बस्ती खरखड़ी का रहने वाला है। जबकि उसकी मामी वंदना कुरुक्षेत्र के पीपली की रहने वाली है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी अंकुर खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के 50 हजार रुपये आये थे। अंकुर ने खाता अपनी मामी वंदना को दिया था और वो इस खाते को खुद ऑपरेट करती थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


टेलीग्राम टास्क के बहाने 5.28 लाख रुपये की ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत तिगांव निवासी व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में दी थी। उन्हें कुछ दिन पहले टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। वहां पर प्रीपेड टास्क के तहत निवेश पर मुनाफा देने का झांसा दिया गया। शिकायतकर्ता ने रुपये निवेश कर दिए लेकिन उन्हें रिफंड नहीं करने दिया गया। कुल 528167 रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed