फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attempted murder by running over BJP leader, case registered

Faridabad News: भाजपा नेता पर कार चढ़ाकर हत्या का प्रयास, केस दर्ज

Mon, 30 Jan 2023 02:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 02:25 PM IST
विज्ञापन
Attempted murder by running over BJP leader, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। सारन इलाके में शनिवार को भाजपा नेता पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


नंगला गुजरान निवासी भाजपा नेता घासी राम भड़ाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह कई सालों से यहां परिवार के साथ रहते हैं। नंगला चौक पर उनका कार्यालय है। शनिवार को वह अपनी कार से कार्यालय के लिए निकले थे। रास्ते में संगम वाटिका के पास कार खड़ी कर पैदल अपने कार्यालय जा रहे थे। वाटिका से निकलने के बाद सामने से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछल कर दूर जा गिरे और बुरी तरह से घायल हो गए। चालक कार लेकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और बीके अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर पहचान लिया है। भड़ाना के बेटे गजेंद्र भड़ाना जननायक जनता पार्टी में युवा प्रदेश के सचिव हैं। गजेंद्र का कहना है राजनीतिक द्वेष के कारण पिता पर कार चढ़ाकर मारने का प्रयास किया गया है। दावा है करीब आठ साल पहले उनके ताऊ रामपाल भड़ाना का गला रेतकर हत्या करने का भी प्रयास हुआ था। घासी राम भड़ाना पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के बेहद करीबी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed