फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attacked the young man after entering the company, broke eight teeth

Faridabad News: कंपनी में घुसकर युवक पर हमला, आठ दांत तोड़े

Sun, 07 May 2023 10:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sun, 07 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Attacked the young man after entering the company, broke eight teeth
- कंपनी में माल मंगाने को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आईएमटी स्थित कंपनी में काम कर रहे एक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर आठ दांत तोड़ दिए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में दो नामजद सहित 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दयालपुर गांव निवासी विजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बड़े भाई विनोद कुमार आईएमटी स्थित केसर कंपनी में काम करते हैं। दो मई को वह ड्यूटी पर गए थे। दोपहर करीब पौने बारह बजे विनोद ने फोन कर भाई विजेंद्र को बताया कि नवादा गांव निवासी सूबे और गुलाब उसे मारने के लिए 5-6 युवकों के साथ कंपनी के बाहर हथियार सहित खड़े हैं। विजेंद्र भाई की बात सुनकर कंपनी के लिए चल पड़े। मौके पर जाकर देखा कि विनोद कुमार कंपनी के बाहर खून से लथपथ पड़ा है और दांत टूटे हुए हैं। डायल 112 पर जानकारी देने के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। विजेंद्र का आरोप है कि कंपनी में माल मंगाने को लेकर विनोद, सूबे व गुलाब के बीच 4-5 दिन पहले विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत देने के कई दिनों तक केस दर्ज नहीं किया। हमले की वारदात सीसीटीवी में कैद है। सदर थाना प्रभारी महेंद्र पाठक का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल के बयान देने की हालत में होने के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed