{"_id":"6554bf269a70206ca909b2c4","slug":"attacked-the-family-with-sticks-and-also-used-caste-related-words-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16797-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: परिवार पर लाठी-डंडो से किया हमला, जातिसूचक शब्द भी कहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: परिवार पर लाठी-डंडो से किया हमला, जातिसूचक शब्द भी कहे
विज्ञापन
दिवाली पर भी बम जलाकर फेंका, बाल-बाल बची थी जान
बल्लभगढ़। गांव डींग में एक दर्जन लोगों ने एक परिवार पर लाठी डंडे से हमला किया। इसमें दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने हमले के बाद जातिसूचक शब्द भी कहें। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव डींग निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि 12 नवंबर को वह अपने घर परिवार के साथ दीपावली मना रहे थे। तभी गांव के रहने वाले कन्हैया, कपिल, अजय, रवि, धर्मपाल, लाल सिंह, रणवीर, समर, बांची, सागर, नरवीर ने उनके ऊपर बम से हमला किया, जिसमें उनकी जान बच गई। बुधवार को सभी आरोपियों ने उनके ऊपर घर में घुसकर दोबारा से लाठी डंडे से हमला किया और उनको जाति सूचक शब्द कहे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सदर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है। प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि आरोपी नरवीर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद