फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attack with sticks and rods in a land dispute

Faridabad News: जमीन के विवाद में लाठी-डंडों से हमला

Sat, 21 Mar 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Attack with sticks and rods in a land dispute
पुन्हाना। गोकलपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते एक परिवार पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोकलपुर निवासी सफी ने शिकायत दी कि उनका जावेद व इदरीश के परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 11 मार्च की सुबह परिवार के सदस्य आपसी सहमति से अस्थायी दीवार को पक्का करने के लिए नाले के पास गए थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग एकजुट होकर लाठी, डंडा, फरसा और कस्सी लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed