फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attack on cyber fraudsters, 37 arrested in a week

Faridabad News: साइबर ठगों पर वार, एक सप्ताह में 37 गिरफ्तार

Mon, 29 Dec 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Attack on cyber fraudsters, 37 arrested in a week
20 से 26 दिसंबर के बीच की गई कार्रवाई, 11.78 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना टीमों ने 20 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच एक सप्ताह के दौरान 13 मामलों में कार्रवाई करते हुए 37 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 11 लाख 78 हजार रुपये की राशि भी बरामद की है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना एनआईटी के 3, सेंट्रल के 4 और बल्लभगढ़ के 6 मामलों में कार्रवाई की गई है। साइबर थाना टीमों की सक्रियता के चलते ठगी से जुड़ी 286 शिकायतों का निस्तारण किया गया, वहीं 3 लाख 20 हजार 555 रुपये की राशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रिज कराई गई है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश वैष्णव, दीपक ठाकर, यश ठाकर, सुजान सिंह, वीरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, मोहम्मद दाऊद, पठान नजरूदीन नूरुद्दीन, पठान सोहिल, सैफ अली खान, मोहम्मद राशिद कुरैशी, जितेंद्र, पराग जोशी, शिवम बोचीवाल, राम सिंह, रोहित लाल, विजय कुमार, आकाश शिवाजी, रघुबीर सिंह, हर्षवर्धन, गगनदीप, आनंद प्रकाश, नितिन सिंह, आशीष, बंशी राम, राजू राम, करना राम, रामहेत सिंह, सुनील कुमार, नवदीप सिंह, साजिद फारूक, अजय, सुमित शर्मा, विकास सिंह, आशिक, आलम और धर्मेंद्र सोनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




फरीदाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के लालच में न आएं। यदि साइबर ठगी की आशंका हो या ठगी हो जाए तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed