{"_id":"6a5a5ec14cc62da47a0ea4af","slug":"attack-inside-the-house-following-a-dispute-over-parking-a-thar-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75126-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: थार पार्क करने के विवाद में घर में घुसकर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: थार पार्क करने के विवाद में घर में घुसकर हमला
विज्ञापन
20-25 लोगों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 में थार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बाद एक परिवार पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 15 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में आरोप है कि हमले में कुल्हाड़ी लगने से एक युवक का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-16 निवासी मुकेश पाराशर ने बताया कि 15 जुलाई को वह अपने घर पर थे। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाला नितिन त्यागी अपनी थार गाड़ी उनके घर के सामने खड़ी कर चला गया। इसका विरोध करने पर नितिन त्यागी कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद नितिन त्यागी ने 20 से 25 युवकों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी के हाथों में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी थी व उन्होंने घर में घुसकर मुकेश, उनके बेटों, बहुओं और भतीजे गर्व पाराशर पर हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, गर्व पाराशर के हाथ पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। मुकेश ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने शराब पी रखी थी। घटना के दौरान दो आरोपियों, जिनमें नितिन त्यागी और उसका छोटा भाई शामिल बताए गए हैं, को मौके पर ही पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।