फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Athletics players won 9 medal in school games

Faridabad News: 9 पदक जीतकर स्कूल गेम्स में छाए एथलेटिक्स के खिलाड़ी

Thu, 25 Sep 2025 10:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 25 Sep 2025 10:53 PM IST
सार

भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल खेलों में फरीदाबाद की अंडर 14 क्रिकेट टीम ने फतेहाबाद को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एथलेटिक्स टीम ने भी सर्वाधिक 9 पदक जीतकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

विज्ञापन
Athletics players won 9 medal in school games

विस्तार

- एथलेटिक्स टीम बनी विजेता, सेमीफाइनल में पहुंची क्रिकेट टीम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भिवानी में चल रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय खेलों में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें एथलेटिक्स में सर्वाधिक 9 पदक जीतकर टीम विजेता बनी। क्रिकेट में अंडर 14 टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंडर 14 एथलेटिक्स में विहान ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। वहीं, अंडर 19 में मान सिंह भड़ाना ने लंबीकूद और ट्रिपल जंप दोनों में ही पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक झटका।
विज्ञापन

अंडर 14 में दक्ष भाटी ने एक रजत जीता। 200 मीटर दौड़ के अंडर 17 में जिले के हरिओम और ध्रुव ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा अंडर 19 टीम ने 4 गुणे 100 मीटर रेस में टीम ने रजत और अंडर 17 टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नजर डालें क्रिकेट पर तो टीम ने क्वार्टर फाइनल में फतेहाबाद को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली। फतेहाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में महज 76 रन बनाए। फरीदाबाद के लिए रचित और अंश ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। जवाब में बल्लेबाजी के लिए आई जिले की टीम ने सिर्फ 11 ओवरों में 7 विकेट से मैच जीत लिया। टीम के लिए रियान ने सर्वाधिक 33 और निखिल नागर ने 32 रन बनाए।


मुकाबलों के बाद एथलेटिक्स टीम इंचार्ज सुरेंद्र सिंह और सहायक जिला शिक्षा अधिकारी आशा रानी ने खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed