{"_id":"6a0c9cd977fb5a923006337b","slug":"athlete-kartik-joshi-who-set-out-on-a-4200-km-race-reached-faridabad-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70347-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 4200 किमी की दौड़ पर निकले एथलीट कार्तिक जोशी पहुंचे फरीदाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 4200 किमी की दौड़ पर निकले एथलीट कार्तिक जोशी पहुंचे फरीदाबाद
विज्ञापन
कारगिल से कन्याकुमारी तक दौड़ लगाकर 55 दिन में दूरी तय करने वाले कार्तिक जोशी फरीदाबाद पहुंचने
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कारगिल से कन्याकुमारी तक 4200 किलोमीटर की ऐतिहासिक मैराथन दौड़ पर निकले एथलीट कार्तिक जोशी मंगलवार को फरीदाबाद पहुंचे। नीलम मेट्रो स्टेशन स्थित एक शोरूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस साहसिक सफर के अनुभव साझा किए।
कार्तिक ने बताया कि उन्होंने इस मैराथन की शुरुआत बीते 2 मई को कारगिल से की थी। मात्र कुछ ही दिनों में वे 1,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं। सोमवार को ही उन्होंने इस सफर में अपने एक मिलियन भी कदम पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि इस महा-मैराथन का उद्देश्य देशवासियों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। कार्तिक जोशी 55 दिनों में इस बेहद चुनौतीपूर्ण सफर को पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
यह दौड़ देश के 7 राज्यों से होकर गुजरेगी, जिसमें दिल्ली, फरीदाबाद के बाद जयपुर, कोटा, इंदौर, मुंबई और बंगलूरू होते हुए अंतिम पड़ाव कन्याकुमारी पहुंचेगी। कार्तिक ने बताया कि हर दिन 75 किमी दौड़ रहे हैं।