{"_id":"69f8f6efe8a37c2d52003bca","slug":"atharva-and-gargi-from-faridabad-won-two-medals-each-in-ghaziabad-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69131-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद के अथर्व और गार्गी ने गाजियाबाद में जीते दो-दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद के अथर्व और गार्गी ने गाजियाबाद में जीते दो-दो पदक
विज्ञापन
टेबल टेनिस के इंटर स्कूल टूर्नामेंट में मनवाया प्रतिभा का लोहा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गाजियाबाद में आयोजित टेबल टेनिस के इंटर स्कूल टूर्नामेंट में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शहर के दो खिलाड़ियों अथर्व और गार्गी ने अपनी मेहनत और कौशल के दम पर प्रतियोगिता में दो-दो पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में 12 वर्षीय अथर्व आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने अपनी उम्र से उच्च वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-13 और अंडर-15 दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। अथर्व के इस दोहरे स्वर्ण पदक की उपलब्धि ने खेल प्रेमियों को खासा प्रभावित किया है।
वहीं, महिला वर्ग में गार्गी ने अंडर-13 आयु वर्ग में कड़े मुकाबले के बीच स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसके साथ ही उन्होंने अंडर-11 श्रेणी में भी शानदार खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस सफलता पर उनके कोच अंकित कुमार ने कहा कि ये दोनों खिलाड़ी पिछले 2-3 वर्षों से निरंतर और कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।