फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Atal Tinkering Lab will be built in two government schools

Faridabad News: दो राजकीय स्कूल में बनेंगे अटल टिंकरिंग लैब

Sat, 11 Nov 2023 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Atal Tinkering Lab will be built in two government schools
- छठी से 12वीं कक्षा के छात्र विज्ञान में जानकारी कर सकेंगे एकत्रित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के दो राजकीय विद्यालयों में अटल टिंकरिंग लैब स्थापित किया जाएगा। दीपावली के बाद लैब को स्थापित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएगी। इसे शुरू होने के बाद विज्ञान में रुचि रखने वाले स्कूली छात्रों को नई खोज करने भी मौका मिलेगा। इसके निर्माण पर पांच-पांच लाख रुपये खर्च खर्च किए जाएंगे।
विज्ञान में रुचि रखने वाले छठी से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। एनआईटी पांच नंबर राजकीय स्कूल के अलावा एक अन्य स्कूल में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत एक वर्ष के लिए अटल टिंकरिंग लैब स्थापित किए जाएगा। इसे बाद में तीन वर्ष तक आगे बढ़ाया भी जा सकता है। शिक्षा विभाग में तैनात धमेंद्र अधाना का कहना है कि लैब की स्थापना 600 से अधिक छात्रों वाले स्कूल में किया जाएगा।
विज्ञापन

--


बच्चों की वैज्ञानिक सोच बढ़ेगी

अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों में इनोवेशन, क्रिएटिविटी व वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। नई चीज को सीखाना और बेहतर बनाने के साथ 21वीं सदी के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करना है। उन्हें रचनात्मक, गहन विचार, डिजाइन रचना, समाजिक, अंतर सांस्कृतिक सहयोग व नेतृत्व क्षमता विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




1000 फीट में किया जाएगा तैयार



लैब को न्यूनतम एक हजार फीट में तैयार किया जाएगा। 500 से 600 छात्रों की बैठने की व्यवस्था होगी। इसे स्थापित करने के बाद स्कूल के दो-दो शिक्षकों को लैब विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। जिससे वह छात्रों को बेहतर तरीके से पढ़ा सकें।


रोबोटिक्स तकनीकों से रूबरू होंगे छात्र
लैब के माध्यम से विज्ञान और तकनीकी, इंजीनियरिंग व गणित, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व रोबोटिक्स के नए तकनीक के विषय में छात्रों को बताया जाएगा। विद्यार्थी सेंसिंग, रोबोटिक मेथड जैसी तमाम जानकारियां सीख सकेंगे।



वर्जन

वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए उद्देश्य से राजकीय स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब तैयार किया जाएंगा। जिले के दो स्कूलों का चयन किया गया है। - आशा दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed