{"_id":"650dd2810ec978866803f8d6","slug":"asi-arrest-for-bribe-allegation-of-50-thousand-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13908-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पचास हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पचास हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार
विज्ञापन
आईएमटी चौकी में था तैनात, केस में धारा हटाने के नाम पर मांगे पैसे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आईएमटी पुलिस चौकी में तैनात एएसआई सुंदर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लड़ाई झगड़े के मामले में केस से धारा कम कराने व फैसला कराने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। आरोपी एएसआई के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
गांव मच्छगर निवासी कुंदन सिंह ने एसीबी में शिकायत दी थी कि उनके दोस्त गांव नीमका निवासी विनाेद के खिलाफ आइएमटी चौकी में लड़ाई झगड़े का मामला दर्ज हुआ था। केस में धारा कम करने व फैसला कराने के नाम पर जांच अधिकारी एएसआई सुंदर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। विनोद ने मामले की जानकारी अपने दोस्त कुंदन और एसीबी को दी। शिकायत मिलते ही एसीबी के इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। एएसआई ने विनोद को पैसे लेकर चौकी के गेट पर बुला लिया, जैसे ही आरोपी सुंदर ने पैसे लिए पहले से तैयार टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से पाउडर लगे नोट बरामद हो गए।