{"_id":"6037d9788ebc3e8ca62a322e","slug":"ashok-tawar-makes-his-party-and-named-apna-bharat-morcha-faridabad-news-noi5678459132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-भाजपा के अलावा ‘अपना भारत मोर्चा’ तीसरा विकल्प : अशोक तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस-भाजपा के अलावा ‘अपना भारत मोर्चा’ तीसरा विकल्प : अशोक तंवर
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर ‘अपना भारत मोर्चा’ तीसरा विकल्प : अशोक तंवर
- हर जिले में डिजिटल माध्यम से किया नए मोर्चे का ऐलान
- ग्रामीण-शहरी तबके के लोग संबोधन सुनने के लिए एकजुट हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कांग्रेस पार्टी के समर्थक रहे अशोक तंवर ने बृहस्पतिवार को नए मोर्चे का ऐलान किया। तंवर ने ‘अपना भारत मोर्चा’ की घोषणा लगभग हर जिले में डिजिटल माध्यम से की। उन्होंने कहा कि लोगों के पास राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस-भाजपा के अलावा तीसरा विकल्प ‘अपना भारत मोर्चा’ होगा।
राजनीति में सक्रिय तंवर का कांग्रेस से गहरा नाता रहा है। वह कांग्रेस के राष्ट्र्ीय सचिव, यूथ कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने अपना नया मोर्चा बना लिया है। इस दौरान फरीदाबाद के कई लोगों ने उन्हें समर्थन दिया। सेक्टर-10 स्थित निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व महासचिव रहे राजेंद्र शर्मा ने किया। इसमें ज्यादातर गांव के सरपंच और पंचायत सदस्य मौजूद रहे। वहीं शहरी इलाके से विभिन्न संस्थाओं के लोग तंवर का संबोधन सुनने पहुंचे। इसमें अधिकतर कांग्रेस से जुड़े चेहरे ही नजर आए। इस अवसर पर केसी शर्मा, ब्रह्म दत्त, वेदराम सरपंच, राम प्रसाद, सुरेश देवली, नरेश गोदारा, धर्मपाल चहल, श्री किशन पहलवान, पप्पू मेंबर, सरदार निरंजन सिंह, वीरेंद्र कविरा, के अलावा गांव के शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समय आने पर खोलेंगे काले चिट्ठे
लोगों को संबोधित करते हुए तंवर ने कांग्रेस-भाजपा पर निशाना साधा। बिना किसी पार्टी का नाम लिए उन्होंने कहा कि हमारे पास काला चिट्ठा तैयार है। अब मोर्च से लोगों को एकजुट करेंगे। समय आने पर उसे खोलेंगे।
विज्ञापन
कुछ दिनों में ही गठित हो जाएगी कार्यकारिणी
राजेंद्र शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कुछ ही दिनों में मोर्चे की कार्यकारिणी बना दी जाएगी। वह अपने समर्थकों के साथ शहर-गांव में सदस्यता अभियान चलाएंगे। वहीं लोगों को भी मोर्चे के अर्थ और जरूरत के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब युवा वर्ग को सम्मान नहीं दिया जाएगा तो यह मोर्चा उन्हें मंच देगा। मोर्चा न सिर्फ युवाओं को जोड़ेगा बल्कि उनके सुझाव पर अमल भी करेगा। यह मोर्चा लोगों के बीच उनके पास जाएगा। लोगों को अपने पास बुलाएगा नहीं। लोगों के सुझाव सर्वोपरि होंगे। मौके पर पहुंचे केसी शर्मा ने कहा कि मोर्चा की बात को तन, मन व धन से समर्थन कर लोगों के बीच लेकर जाएंगे।