फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   as the rainy season started huge increase in the price of vegetables

बारिश आई, महंगाई लाई: 100 रुपये पहुंचा टमाटर, धनिया ने लगाया दोहरा शतक; नीबू निचोड़ रहा सबकी जेब

Tue, 09 Jul 2024 10:42 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 09 Jul 2024 10:42 PM IST
सार

आढ़ती परवेश ने बताया कि बरसात के बाद सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे सब्जियां 30 से 40 रुपये महंगी हो गई हैं। इसमें नींबू, टमाटर, धनिया, भिंडी, तोरई और अरबी शामिल हैं।

विज्ञापन
as the rainy season started huge increase in the price of vegetables
बरसात के कारण महंगी हुईं सब्जियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसात के मौसम की शुरुआत होते ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। टमाटर के दाम करीब दो गुना हो गए है। इसके साथ ही अन्य सब्जियों के दामों में भी उछाल देखने को मिला है। इसको लेकर रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। सब्जियां महंगी होने पर लोग अब इन्हें कम मात्रा में ही खरीद रहे हैं।

विज्ञापन

फरीदाबाद स्थित एनआईटी मंडी के आढ़ती परवेश ने बताया कि बरसात के बाद सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे सब्जियां 30 से 40 रुपये महंगी हो गई हैं। इसमें नींबू, टमाटर, धनिया, भिंडी, तोरई और अरबी शामिल हैं। बरसात होने से मंडी में आने वाली सब्जियों में आधी सब्जी खराब हो जाती है। इस कारण सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा की अगर ऐसे ही बरसात होती रही तो दाम और अधिक बढ़ने की संभावना है। वहीं, सेक्टर-21 निवासी विमल शर्मा ने बताया कि सब्जियों के दाम बढ़ने से थाली से हरी सब्जी गायब हो रही हैं। इसके साथ ही खाने का स्वाद भी फीका हो गया है। इसके अलावा सेक्टर-49 की निवासी राधिका रस्तोगी ने बताया सब्जी का दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ रहा है।

विज्ञापन

एक हफ्ते के बीच कीमतों में अंतर
टमाटर 30 से 40 80 से 100
भिंडी 30 80
तरोई 40   80
बैंगन 30 80
टिंडे 30 से 40 100
अरबी 30 80
प्याज 30 50
धनिया 40 से 50 200
नींबू 60 से 70 150
लौकी 30 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed