{"_id":"6a31a76482489821230ca629","slug":"as-soon-as-the-rain-started-power-went-out-in-many-areas-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72536-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश शुरू होते ही कई इलाकों में बिजली हुई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश शुरू होते ही कई इलाकों में बिजली हुई गुल
विज्ञापन
पानी की सप्लाई के साथ घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुए, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के साथ ही कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली कटौती के कारण न केवल घरेलू कामकाज प्रभावित हुए, बल्कि पानी की सप्लाई भी बाधित होने से लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।
बारिश शुरू होते ही संजय कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद, जवाहर कॉलोनी, सेक्टर-2, 3, 6, 7, 10 और 11, पल्ला, पाली, गाजीपुर, नहर पार और डबुआ कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति लंबे समय तक ठप रही। इससे लोगों को गर्मी और उमस के बीच अंधेरे में समय बिताना पड़ा।
दैनिक कार्य हुए प्रभावित
गाजीपुर निवासी अमृता और रामरतन ने बताया कि बारिश के तुरंत बाद बिजली चली गई और लंबे समय तक बहाल नहीं हो सकी। वहीं सेक्टर-3 निवासी शिव कुमार ने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से दैनिक कार्य प्रभावित हुए और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बिजली न होने का असर जलापूर्ति पर भी पड़ा। कई इलाकों में मोटरें नहीं चल पाने के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित रही। इससे कामकाजी लोगों और परिवारों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच की मांग
सेक्टर-11 निवासी मनोज और जोगिंदर ने बताया कि बारिश के दौरान हर वर्ष ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जाते। स्थानीय लोगों ने बिजली निगम से ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच और समय पर मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान बिजली संकट से बचा जा सके।