{"_id":"68ef95f972692aca3a055b0f","slug":"aryan-selected-in-the-under-19-school-national-kabaddi-team-faridabad-news-c-24-1-gur1002-69822-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आर्यन का अंडर-19 स्कूल राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आर्यन का अंडर-19 स्कूल राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कबड्डी खिलाड़ी आर्यन चौहान का चयन उत्तर प्रदेश के स्कूल राष्ट्रीय खेलों के अंडर-19 आयु वर्ग की कबड्डी टीम में हुआ है। आर्यन ने अपनी कबड्डी के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन से चयन पाकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
प्रशिक्षक मोहित नारवाल ने बताया कि आर्यन ने मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी नियमित ट्रेनिंग और समर्पण ने उन्हें इस स्तर तक पहुंचाया है। मुझे उम्मीद है कि आर्यन आने वाले समय में राज्य और देश का नाम रोशन करेगा। आर्यन के परिवार ने भी इस सफलता पर खुशी जताई और कहा कि यह गर्व की बात है कि बेटा बड़ी प्रतियोगिता में चुना गया है। आर्यन ने कहा कि मेरे चयन का पूरा श्रेय मेरे कोच मोहित नरवाल, मेरे माता-पिता और साथियों को जाता है। उन्होंने हमेशा मार्गदर्शन किया और बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया। मेरा सपना है कि एक दिन भारत की ओर से खेलूं और क्षेत्र का नाम ऊंचा करूं।