फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Aryan Mishra murder case: Police empty handed even after five days

आर्यन मिश्रा हत्याकांड : पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Tue, 27 Aug 2024 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Aryan Mishra murder case: Police empty handed even after five days
पुलिस की तलाश में दिल्ली-एनसीआर के क्षेत्रों में लगातार दबिश दे रही पुलिस,
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दो कार सवार बदमाशों द्वारा करीब 25 किलोमीटर तक कार सवार युवक का पीछा कर हत्या करने के मामले में पांच दिन बाद भी क्राइम ब्रांच के हाथ खाली है। आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। 23 अगस्त की रात को युवक को गोली मारी थी। हालांकि, क्राइम ब्रांच की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में लगातार दबिश दे रही है। इसके अलावा घटना स्थल के आसपास और अन्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
बदमाशों ने दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर गदपुरी टोल के पास एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया था। इसमें गोली लगने से घायल 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की शनिवार दोपहर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एनआईटी-5 में रहने वाली श्वेता गुलाटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके मकान में आर्यन मिश्रा परिवार सहित किराये पर रहता था। आर्यन दूरस्थ शिक्षा से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। आधी रात के बाद वह, बेटा हर्षित, परिवार की दो और महिलाएं व आर्यन वर्धमान माल के पास से मैगी खाकर लौट रहे थे। पीछे से कार सवार युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। बेटे हर्षित ने कार तेज गति से भगा दी। हर्षित कार हाईवे पर ले आया। बदमाश भी पीछे लग गए। गदपुरी टोल को पार करते ही एक गोली हर्षित के बराबर में बैठे आर्यन के सिर में लग गई।
विज्ञापन

हर्षित ने कार रोक दी। बदमाशों ने आर्यन को एक और गोली मारी, लेकिन जब उसका चेहरा देखा तो बोले, यह तो कोई और है और भाग लिए। पता लगा कि बदमाश उनके दूसरे बेटे शैंकी को मारने आए थे। क्योंकि कार शैंकी की थी। बदमाशों ने समझा कि कार में शैंकी बैठा है। 11 मई को एक नंबर की रहने वाले पुलकित भाटिया, योगेश व कई अन्य का उनके पड़ोसी करण शर्मा, यश शर्मा और अक्षय शर्मा के साथ झगड़ा हुआ था। इसमें उनके बेटे सहित करण शर्मा व अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसलिए बदमाश शैंकी को मारना चाहते हैं। पुलिस का दावा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की जांच लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed