फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Aryan Mishra murder case hearing now on October 24

Faridabad News: आर्यन मिश्रा हत्याकांड में अब 24 अक्तूबर को सुनवाई

Sat, 27 Sep 2025 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Aryan Mishra murder case hearing now on October 24
- शुक्रवार को जिला अदालत में वकीलों की हड़ताल के चलते नहीं हुई सुनवाई
विज्ञापन

- 23 अगस्त 2024 की देर रात कार में जा रहे आर्यन की गोली लगने से हुई थी मौत


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गोतस्कर समझ गोली मारने से हुई 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या के मामले में अब 24 अक्तूबर को सुनवाई होगी। शुक्रवार को जिला अदालत में वकीलों की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई पर आरोपियों के अधिवक्ता की ओर से दायर डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई होगी। एक आरोपी की ओर से उच्च न्यायालय में भी जमानत याचिका दायर की गई है।


हत्या की वारदात 23 अगस्त 2024 की देर रात हुई थी। फरीदाबाद से पीछा करते हुए दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल क्षेत्र में गदपुरी टोल के पास डस्टर कार में सवार आर्यन मिश्रा के ऊपर गोली चलाई गई। जिसमें घायल आर्यन को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां 24 अगस्त की दोपहर उसकी मौत हो गई। कार सवार 5-6 हमलावरों ने फरीदाबाद से लगभग 10 किलोमीटर तक कार का पीछा किया और गोली चलाई। जांच में पता चला था कि आर्यन की हत्या कथित गो रक्षकों ने की थी। मामले में अनिल कौशिक, वरूण, कृष्ण, सौरभ और आदेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed