{"_id":"69fe1c7933315709500c3a9d","slug":"artists-with-20-years-of-experience-can-apply-for-the-guru-shishya-parampara-scheme-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69509-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गुरु-शिष्य परंपरा योजना के लिए कलाकार 20 वर्ष के अनुभव के साथ करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गुरु-शिष्य परंपरा योजना के लिए कलाकार 20 वर्ष के अनुभव के साथ करें आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल ने बताया कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग ने लोक गायन, लोक नाट्य, दुर्लभ वाद्य यंत्र और लोक नृत्य जैसी विधाओं के प्रशिक्षकों से आवेदन मांगे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यशालाएं वर्ष 2026-27 में संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज द्वारा आयोजित की जाएंगी।
छह महीने के इस प्रशिक्षण के लिए गुरु को 7,500 रुपये, शिष्य को 1,500 रुपये और संगतकार को 3,750 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके लिए आवेदनकर्ता की आयु 50 वर्ष से अधिक और संबंधित कला में न्यूनतम 20 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। इच्छुक कलाकार अपने बायो-डाटा, फोटो और प्रमाण पत्रों की प्रतियों के साथ सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के कमरा नंबर-10 में संपर्क कर सकते हैं या चंडीगढ़ कार्यालय में सीधे आवेदन भेज सकते हैं।