{"_id":"67bca8466117eecdc102f9e8","slug":"artists-returned-to-their-country-with-memories-of-the-fair-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-38902-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेले की यादें लेकर अपने देश लौटे कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेले की यादें लेकर अपने देश लौटे कलाकार
विज्ञापन
सफल आयोजन के लिए हरियाणा सरकार और मेला प्रशासन का आभार व्यक्त किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले ने एक बार फिर अपनी सांस्कृतिक विविधता, हस्तशिल्प, पारंपरिक लोक कलाओं और खानपान की विविधता से लाखों लोगों को आकर्षित किया। देश-विदेश से आए पर्यटक, शिल्पकार, कलाकार, और स्टॉल संचालकों ने इस भव्य मेले के सफल आयोजन के लिए हरियाणा सरकार और मेला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। रविवार देर शाम मेला समापन के बाद अधिकतर कलाकार मेले की यादें लेकर यहां से अपने देश और शहर को रवाना हो गए। कुछ कलाकार जो रात को यहां ठहरे, वे सोमवार सुबह 8 बजे तक रवाना हो गए।
सूरजकुंड मेले के दौरान थाईलैंड, गिनी, घाना सहित अन्य विदेशी आर्टिस्टों ने हरियाणा सरकार और मेला प्रशासन की सराहना की। मेले में पहुंची थाईलैंड की सिंगकाई बैंड की संचालक अरूणो थाई ने कहा कि वे पहली बार सूरजकुंड मेले में आई हैं। उन्हें यहां आकर विश्व भर के देशों की संस्कृति और परंपरा को एक ही मंच पर देखने का अवसर मिला है। इसके साथ ही भारत के स्वादिष्ट व्यंजनों के वह दीवाने हो गए हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा से सूरजकुंड मेला में बार-बार बुलाने का आह्वान किया है। 17 दिनों तक चले सूरजकुंड मेले में देश- विदेश के लाखों पर्यटकों ने शिरकत की और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। हरियाणा सरकार की ओर से किए गए बेहतरीन प्रबंधों की सभी स्टॉल संचालकों, कलाकारों और शिल्पकारों ने सराहना की।