फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Arrival of wheat increased, reached 1.85 lakh quintals so far

Faridabad News: गेहूं की आवक हुई तेज, अब तक 1.85 लाख क्विंटल पहुंचा

Mon, 20 Apr 2026 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Arrival of wheat increased, reached 1.85 lakh quintals so far
सरकारी एजेंसियों ने 1.80 लाख क्विंटल की खरीद भी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अनाज मंडी में इन दिनों किसानों की गेहूं की आवक लगातार जारी है। मंडी में बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। अब तक मंडी में करीब 1 लाख 85 हजार क्विंटल गेहूं आ चुका है, जिसमें से सरकारी एजेंसियों की ओर से लगभग 1 लाख 80 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद भी की जा चुकी है।


गेहूं की लगातार हो रही खरीद से किसानों खुश नजर आ रहे हैं। बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी के एमसी दीपक दीक्षित ने बताया कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मार्केट कमेटी की ओर से सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। किसानों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है और पीने के पानी की भी पूरी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि जब किसान अपना अनाज लेकर मंडी में पहुंचते हैं तो सबसे पहले उनका बायोमेट्रिक के माध्यम से पंजीकरण किया जाता है और इसके बाद उन्हें गेट पास जारी किया जाता है। इसके बाद किसान अपना गेहूं मंडी में बेचकर निश्चिंत होकर अपने घर लौट जाते हैं। मार्केट कमेटी का कहना है कि मंडी में खरीद प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाया जा रहा है और किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं आने दी जा रही है। उन्होंने बताया कि उठान में देरी हो रही है लेकिन आने वाले कुछ दिनों में उसकी प्रक्रिया भी तेज हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed