{"_id":"5f830a4d8ebc3e9bb15eeff9","slug":"arrested-for-black-marketing-of-domestic-gas-cylinders-faridabad-news-noi5417737158","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करते गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। फ्रेंड्स कॉलोनी ओल्ड फरीदाबाद स्थित एक मकान में दो व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री और घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का काम कर रहे थे। सूचना मिलने पर शनिवार रात सीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर बड़ी संख्या में शराब और सिलिंडर बरामद किए हैं। एक आरोपित इंदर को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरा महिपाल फरार हो गया।। दोनों के खिलाफ ओल्ड फरीदाबाद थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
फतेहपुर चंदीला निवासी इंदर पर घरेलू गैस कालाबाजारी और महिपाल पर आबकारी अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी देवेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फ्रेंड्स कॉलोनी में तेजसिंह के मकान में अवैध कार्य चल रहे हैं। शनिवार रात उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग, आबकारी विभाग और ओल्ड फरीदाबाद के पुलिसकर्मियों को मिलाकर टीम गठित की और उक्त मकान में छापेमारी कर दी। टीम में एसआइ राजेंद्र, एएसआई सतवीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
कार्रवाई के दौरान मौके से शराब की करीब 200 बोतलें, 11 बड़े और आठ छोटे घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। इंदर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि महिपाल मौके से फरार हो गया। टीम ने इंदर से शराब व गैस बेचने का लाइसेंस मांगा, जो वह नहीं दिखा पाया। डीएसपी देवेंद्र यादव ने बताया कि दोनों आरोपित एक साल से अधिक समय से इस धंधे में लगे हुए थे। मुकदमा दर्ज कर इंदर को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।