फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Apply for the planned development scheme by November 30.

Faridabad News: सुनियोजित विकास योजना में 30 नवंबर तक करें आवेदन

Sat, 29 Aug 2026 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Apply for the planned development scheme by November 30.
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी-2022 के तहत जिले में 4,500 एकड़ भूमि को सुनियोजित विकास योजना में शामिल करने का प्रस्ताव है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से इच्छुक भूमि मालिकों और भूमि एकत्रीकरणकर्ताओं को अपनी जमीन योजना में शामिल कराने के लिए आवेदन का मौका दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।


योजना के तहत एक ही भू-खंड पर आवासीय, वाणिज्यिक, सार्वजनिक और अर्ध-सार्वजनिक क्षेत्रों का सुनियोजित विकास किया जाएगा। प्रस्तावित भूमि में सेक्टर-96ए और 97ए को सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक, जबकि सेक्टर-94ए, 96, 99, 101, 102, 103, 140, 141 और 142 को आवासीय तथा सेक्टर-100 को वाणिज्यिक उपयोग के लिए प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा खेड़ी कलां, नचौली, ताजूपुर, ढकौला, शाहबाद, बदरपुर सैद, शाहूपुरा, सहूपुरा, सोतई, सुनपेड़, मलेरना, जाजरू, भैंसरावली, फत्तूपुरा, भुआपुर, भुहापुर जसाना, फरीदपुर, सदपुरा और तिगांव के राजस्व क्षेत्र भी योजना में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article