फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Apply for admission in Udyan University by July 8

Faridabad News: उद्यान विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आठ जुलाई तक करें आवेदन

Tue, 04 Jul 2023 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Apply for admission in Udyan University by July 8
उद्यान विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आठ जुलाई तक करें आवेदन प्रवेश परीक्षा में मैरिट के आधार पर
विज्ञापन

मिलेगा दाखिला फरीदाबाद। महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल में स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिला लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि जो भी विद्यार्थी बीएससी (आनर्स) हार्टिकल्चर 4 वर्षीय कोर्स में दाखिला लेना चाहता है, वो 8 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में मैरिट के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। बागवानी के क्षेत्र में महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल देश का पांचवां तथा हरियाणा का पहला विश्वविद्यालय है।
विज्ञापन

वहीं, चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में विभिन्न स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की यह प्रक्रिया 8 जुलाई तक जारी रहेगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित जानकारी के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रमों में छह वर्षीय बीएससी (आनर्स), एग्रीकल्चर में दाखिला दसवीं के बाद एग्रीकल्चर एप्टीट्यूड टेस्ट पर होंगे। चार वर्षीय पाठ्यक्रम, जिसमें बीएससी (आनर्स) एग्रीकल्चर, बीएफएससी (बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस), बीएससी (आनर्स) कम्युनिटी साइंस व बीएससी (आनर्स) एग्रीबिजनेस मैनेजमैंट में दाखिले के लिए 12वीं के बाद एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा। बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) व बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एलईईटी) में दाखिला हरियाणा राज्य काउंसलिंग सोसायटी द्वारा ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट (मैन) 2023 और एलईईटी 2023 की मेरिट के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed