{"_id":"683210581a360b2f45031dcc","slug":"applications-will-be-open-in-polytechnic-college-from-may-27-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-43893-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 27 मई से होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 27 मई से होंगे आवेदन
विज्ञापन
540 सीटों पर होंगे दाखिले, 10 जुलाई से होगी पहली काउंसलिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में दाखिले का शेड्यूल शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। महिला पॉलिटेक्निक में 540 सीटों पर दाखिले के लिए 27 मई से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। आवेदन के आधार पर पहली काउंसलिंग 10 जुलाई से होगी। जबकि फाइनल कट ऑफ सूची 14 अगस्त को जारी हाेगा। वहीं, इंस्टीट्यूट फाइनल कट ऑफ सूची को 26 अगस्त तक पोर्टल पर अपलोड करेंगे। ऑन लाइन आवेदन की पंजीकरण धनराशि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड,यूपीआई व नेट बैंकिंग के माध्यम ये जमा की जा सकेगी।
सेक्टर आठ स्थित पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मेकैनिकल, सिविल, कंप्यूटर सहित सात पाठ्यक्रमों में 540 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.techadmissionshry.gov.in पर पंजीकरण किया जा सकता है। इसमें डिप्लोमा पाठ्यक्रम तीन वर्ष का होगा। इसमें 10वीं पास में विज्ञान यानी पीसीएम व पीसीबी पाठ्यक्रम की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थी टोल फ्री नंबर पर तमाम जानकारियां एकत्रित लिया जा सकता है।
पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 27 मई से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। इसके बाद दाखिले का दौड़ शुरू हो जाएगी। - मीनू वर्मा, प्राचार्य महिला पॉलिटेक्निक, सेक्टर 8