फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Applications open for admission under IP quota in ESIC

Faridabad News: ईएसआईसी में आईपी कोटे के तहत प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Wed, 10 Jun 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Applications open for admission under IP quota in ESIC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीमित व्यक्ति के वार्ड कोटे के तहत एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया की संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत ईएसआईसी शिक्षण संस्थानों, जिनमें एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल फरीदाबाद भी शामिल है, में प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।



जानकारी के अनुसार वार्ड ऑफ आईपी प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी ईएसआईसी की वेबसाइट पर जाकर 21 जून 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद संबंधित क्षेत्रीय एवं उप-क्षेत्रीय ईएसआईसी कार्यालयों द्वारा 24 जून 2026 तक प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन




एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में हर वर्ष बड़ी संख्या में बीमित कर्मचारियों के आश्रित इस कोटे के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करते हैं। औद्योगिक नगरी में लाखों ईएसआईसी कार्डधारक कर्मचारी और उनके परिवार इस योजना से लाभान्वित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ईएसआईसी अधिकारियों ने पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि से बचने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और समय रहते वार्ड ऑफ आईपी प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed