{"_id":"6554c4e6d52cd0ebda0532e9","slug":"applications-invited-for-national-girl-child-day-2023-award-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-16804-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
विज्ञापन
अंतिम तारीख 30 नवंबर, विस्तृत जानकारी वेबसाइट से लें
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकार की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 पुरस्कार के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली बच्चियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आवेदक संपूर्ण बायोडाटा सहित किए गए योगदान की विस्तृत जानकारी के साथ नामांकन संबंधित जानकारी उपायुक्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग मेंं जमा करवा सकते हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. मंजु श्योरण ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने के लिए योग्यताएं एवं शर्तें विभाग की वेबसाइट www.wcdhry.gov.in से डाउनलोड की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं और उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं का सम्मान खेल श्रेणी में 11 हजार प्रत्येक और प्रशस्ति पत्र, सांस्कृतिक श्रेणी में 11 हजार प्रत्येक एवं प्रशस्ति पत्र, सामाजिक कार्य 11 हजार प्रत्येक एवं प्रशस्ति पत्र, मीडिया एवं साहित्य 11 हजार प्रत्येक एवं प्रशस्ति पत्र, बहादुरी के लिए 11 हजार प्रत्येक और प्रशस्ति पत्र शामिल हैं। विकलांग बच्चों के लिए शिक्षा, संस्कृति जैसे क्षेत्र सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी आदि के लिए 11 हजार प्रत्येक एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।