फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Applications for Chirag Yojana will start from March 13.

Faridabad News: चिराग योजना के लिए 13 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

Thu, 05 Mar 2026 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Applications for Chirag Yojana will start from March 13.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में चिराग योजना के तहत दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू होगी, जो 30 मार्च तक जारी रहेगी। शिक्षा विभाग ने 28 फरवरी तक निजी विद्यालयों से खाली सीटों की जानकारी मांगी थी। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल रिक्त सीटों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चिराग योजना के तहत कक्षा छह से 12वीं तक के कमजोर वर्ग के छात्रों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाता है। इन विद्यार्थियों की फीस का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलती है।
विज्ञापन


छात्र और उनके अभिभावक 13 मार्च से 30 मार्च के बीच योजना में शामिल निजी विद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकेंगे। यदि किसी विद्यालय में उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो एक अप्रैल से पांच अप्रैल के बीच लॉटरी ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ की तारीख और समय की सूचना अभिभावकों को पहले ही दे दी जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना का लाभ वही परिवार उठा सकते हैं, जिनकी वार्षिक आय आठ लाख रुपये या उससे कम है। विभाग ने पात्र अभिभावकों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed