फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Applications are far less than the seats in RTE.

Faridabad News: आरटीई में सीटें के मुकाबले आवेदन काफी कम

Thu, 16 Apr 2026 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Applications are far less than the seats in RTE.
अभिभावकों ने नहीं दिखाई रुचि,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। जिले से शाम तक करीब 800 आवेदन ही प्राप्त हुए। अभिभावकों को जानकारी न होना और जागरूकता के अभाव में आरटीई के तहत सीटें एक बार फिर से रिक्त रहने वाली हैं। देर रात आवेदन किए जा सकते हैं, जिससे आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

जानकारी के अनुसार आरटीई के तहत आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल से जारी है। अभिभावकों में इसको लेकर शुरुआत से अरुचि देखने को मिली है। हालांकि विभाग ने अभिभावकों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा गांव-गांव और वार्ड स्तर पर जाकर अभिभावकों को आरटीई के प्रावधानों और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी गई। इसके बाद भी स्थिति में बहुत सुधार देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आरटीई के तहत जिले में इस बार 1282 स्कूलों में 8515 सीटें आरक्षित की गईं। इसमें नर्सरी की 3798, एलकेजी की 50, यूकेजी की 151 और कक्षा एक की 4516 सीटें आरक्षित की गईं थी। लेकिन इन सीटें के मुकाबले महज 10 प्रतिशत के आसपास ही आवेदन प्राप्त होने से योजना के प्रचार-प्रसार पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा का अधिकारी (आरटीई) अधिनियम 2009 की धारा 12(एक) (सी) के तहत निजी विद्यालयों को आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीट आरक्षित रखना अनिवार्य है। सरकार के इस अधिनियम का उद्देश्य सभी वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed