फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Appearance of city parks will improve with 15 crores

15 करोड़ से निखरेगी शहर के पार्कों की सूरत

Thu, 26 Aug 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Appearance of city parks will improve with 15 crores
फरीदाबाद। अब लगभग 15 करोड़ खर्च कर शहर के पार्कों को स्मार्ट बनाने की तैयारी है। सेक्टर-21बी में स्मार्ट पार्क की तर्ज पर शहर के चार और सेक्टरों में आधुनिक तरीके से पार्क बनाए जाएंगे। इसके लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने योजना तैयार की है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से बड़खल क्षेत्र में विवेकानंद और शिवाजी पार्क को स्मार्ट पार्क बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इन पर जल्द काम शुरू होगा। इसके बाद अन्य पार्कों का काम शुरू किया जाएगा। इन पर पांच करोड़ खर्च होंगे। इसके साथ ही 30 पार्कों में सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शहर में करीब 700 पार्क हैं। इनमें से 369 पार्क रखरखाव के लिए विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए को सौंपे हुए हैं। पिछले दिनों केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने चारों सेक्टरों में स्मार्ट पार्क बनाने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों को कहा था। सेक्टर-28 में मंत्री का निवास व कार्यालय हैं। मंत्री के आग्रह पर फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने चार सेक्टरों को स्मार्ट पार्क की तर्ज पर बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के 30 पार्कों का होगा जीर्णोद्धार
फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गरिमा मित्तल के बताया कि चारों पार्कों को आधुनिक तरीके के पार्क में तब्दील करने के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के 30 पार्कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस योजना के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी ने करीब 10 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। यह सभी पार्क स्मार्ट सिटी के तहत आने वाले क्षेत्र के ही होंगे। पार्कों की दशा सुधारने के बाद इनका रखरखाव भी स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी ही करेगी। कंपनी की ओर से लोगों को बेहतर सुविधा भविष्य में भी मिलती रहेगी। इन सभी पार्कों का जीर्णोद्धार नए सिरे से किया जाएगा। जैसे बच्चों के पसंद वाले झूले लगाए जाएंगे। बुजुर्गों के बैठने के लिए बढ़िया बेंच होंगे। ट्रैक की दशा सुधारी जाएगी। लाइट और फव्वारे भी लगाए जाएंगे। हर पार्क में प्रदूषण मापने वाली मशीनें लगेंगी। ओपन जिम लगाए जाएंगे। जरूरत के हिसाब से पौधरोपण किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। बरसात व धूप से बचने के लिए छतरी भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट पार्क की खासियत
- पार्क के अंदर किड्स प्ले जोन
- वायु प्रदूषण मापने के लिए सेंसर
- सीसीटीवी कैमरे
- आटोमैटिक एलइडी लाइटें, जो अपने आप आन-आफ होंगी
- सीनियर सिटीजन के लिए पैनिक बटन, इसके दबाते ही कंट्रोल रूम में सूचना पहुंच जाएगी
- वाई-फाई
- जिम और योग स्पेस
- आर्ट गैलरी
- डांसिंग वाटर फाउंटेन जेट
- विभिन्न प्रजातियों की फूल, फल व छायादार वाले पौधे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed