{"_id":"64c2ac2b0686e39d4309f146","slug":"aparajita-girl-students-got-career-tips-along-with-health-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-10138-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता : छात्राओं को स्वास्थ्य के साथ मिला कॅरियर का टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता : छात्राओं को स्वास्थ्य के साथ मिला कॅरियर का टिप्स
Thu, 27 Jul 2023 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
-अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपराजिता कार्यक्रम में डॉक्टरों ने दिए टिप्स
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हुए अपराजिता कार्यक्रम में डॉक्टरों ने छात्राओं को स्वास्थ्य के साथ कॅरियर संबंधी जानकारी दी। इस दौरान डॉक्टरों ने छात्राओं के सवालों का भी जवाब दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एकॉर्ड अस्पताल ग्रेटर फरीदाबाद की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या कुमार और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वीटी रहीं।
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या कुमार ने छात्राओं को किशोरावस्था में आने वाले बदलावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान शरीर में आने वाले बदलावों के बारे में अभिभावक को बताने में संकोच नहीं करें। लड़कियों को खाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कई बार देखा गया है कि लड़कियां खाने को लेकर गंभीर नहीं रहती हैं और जंक फूड ज्यादा पसंद करती हैं। इससे बीमारी बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है। ऐसे में जहां तक हो सके घर के खाने को प्राथमिकता दें। डॉ. दिव्या ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान बरतने वाली सावधानियों समेत अन्य बातों की जानकारी दी। इस दौरान ज्यादा मोबाइल के प्रयोग से होने वाले प्रभावों के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी। इसके साथ ही छात्राओं के सवालों का भी जवाब दिया।
करियर संबंधी जानकारी दी
डॉ. स्वीटी ने बताया कि आज छात्राओं को हर क्षेत्र में कॅरियर बनाने के अवसर उपलब्ध हैं। ऐसे में अभी से लक्ष्य बनाकर तैयारी करें। अपना लक्ष्य डॉक्टर या इंजीनियर तक सीमित ना रखें। इसके अलावा कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें बेहतर कॅरियर बनाया जा सकता है। डॉ. स्वीटी ने मेडिकल की छात्राओं को नीट की तैयारी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इसके लिए नियमित पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी है। कक्षा 9वीं से 12 तक की पढ़ाई भविष्य के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इस दौरान जिसने पढ़ाई पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया, वह अपना मुकाम हासिल करने में पीछे नहीं रहेगा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सोनिया ने दोनों डॉक्टरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो भी जानकारी कन्याओं को द्वारा दी गई है, भविष्य में जरूर काम आएगी। इस तरह के कार्यक्रम से कन्याओं को काफी फायदा मिलता है। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनिया व अध्यापक संदीप चौहान द्वारा मुख्य अतिथि को बुके देकर स्वागत करके की गई।