{"_id":"6ad3c6d9d1d600313c08a8c7","slug":"another-opportunity-for-open-school-students-to-apply-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83035-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ओपन स्कूल के विद्यार्थियों को आवेदन का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ओपन स्कूल के विद्यार्थियों को आवेदन का एक और मौका
विज्ञापन
31 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा ओपन स्कूल से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2027 की परीक्षा के लिए फ्रेश श्रेणी के विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने का एक और मौका दिया है।
अब विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। पहले बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित थी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारण से तय समय में आवेदन नहीं कर पाए थे। फरीदाबाद के ऐसे विद्यार्थी भी इस अवधि में आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in, http://www.bseh.org.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर उपलब्ध संबंधित लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यह सुविधा हरियाणा मुक्त विद्यालय की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च 2027 की फ्रेश श्रेणी के लिए है। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा, ताकि आखिरी दिनों में किसी तरह की परेशानी न हो।