फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Another foreign national arrested in cocaine seizure case.

Faridabad News: 15 करोड़ की कोकीन बरामदगी मामले में एक और विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Another foreign national arrested in cocaine seizure case.
आरोपी नोएडा में अवैध रूप से रह रहा था और उसका वीजा भी एक्सपायर हो चुका था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लकड़पुर में करीब 15 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद होने के मामले में अपराध शाखा ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नाइजीरियाई नागरिक हम्फ्री के रूप में हुई है, उसे नोएडा से गिरफ्तार किया गया।
हम्फ्री नोएडा में अवैध रूप से रह रहा था और उसका वीजा भी एक्सपायर हो चुका था। शुक्रवार को आरोपी का बीके अस्पताल में मेडिकल कराया गया। क्राइम ब्रांच एनआईटी और एनसीबी दिल्ली की संयुक्त टीम ने 15-16 सितंबर की रात लकड़पुर स्थित एक मकान से 2.337 किलोग्राम कोकीन, 26 ग्राम एम्फेटामाइन, 1.378 किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ और 50 हजार रुपये बरामद किए थे। इस मामले में नाइजीरिया और कैमरून के तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को हम्फ्री के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने नोएडा में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उससे मादक पदार्थ की सप्लाई, स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसके भारत में रहने से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। पहले गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले चुकी है। अब हम्फ्री से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed