फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Another bus started operating for Haridwar

Faridabad News: हरिद्वार के लिए एक और बस का संचालन शुरू

Sat, 12 Jul 2025 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 08:21 PM IST
विज्ञापन
Another bus started operating for Haridwar
शाम को 7 बजे रवाना होती है बस, लोगों को मिली सहूलियत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डिपो से सावन के महीने में हरिद्वार के लिए एक और बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह बस डिपो से शाम को 7 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होती है।



फरीदाबाद डिपो की 4 बसें रोजाना हरिद्वार के लिए चलती हैं। जिसमें 2 बसें पलवल से चलाई जाती हैं। इनमें एक बस पलवल डिपो से सुबह साढ़े 5 बजे और दूसरी दोपहर 11:30 बजे बल्लभगढ़ बस डिपो से होकर हरिद्वार को रवाना होती है। इसके अलावा बल्लभगढ़ बस डिपो से सुबह 5 बजे और एक बस रात 8:15 बजे चलती है। रात वाली बस 8:30 बजे एनआईटी बस स्टैंड से होकर वाया दिल्ली, मेरठ के रास्ते हरिद्वार को जाती है। शुक्रवार से सावन का महीना शुरू होने से यात्रियों की संख्या में इजाफा हो गया है। इसी के चलते डिपो की ओर एक और बस का संचालन शुरू कर दिया है। यह बस शाम को 7 बजे बल्लभगढ़ डिपो से वाया एनआईटी डिपो होकर दिल्ली से हरिद्वार को रवाना होगी। ड्यूटी इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि भक्तों की सुविधा के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed